डिजिटल चक्रव्यूह: क्या स्क्रीन आपकी ज़िंदगी को कंट्रोल कर रही है?
सुबह आँख खुलते ही सबसे पहले आँखें सूरज की रोशनी को या मोबाइल को देखती है ? ज्यादातर लोगों का जवाब दूसरा ही होगा। ऑफिस में 8 से 9 घंटे लगातार कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने के बाद भी घर लौटते हुए मेट्रो या बस में अंगूठा लगातार रील्स को ऊपर की तरफ स्क्रॉल करता रहता है । इतना ही नहीं दोस्तों ! बात यहीं खत्म नहीं होती जब सब सो जाते हैं, तो अंधेरे कमरे में नेटफ्लिक्स का कोई 'लास्ट एपिसोड' हमारी नींद चुरा लेता है... क्या यह आपकी भी रोजमर्रा की कहानी है?
अगर आपका जवाब 'हाँ' है, तो चौंकिए मत। यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं — अगर यह आपकी रोजमर्रा की आदत बन चुकी है, तो आपका स्क्रीन टाइम शायद आपकी सोच से कहीं ज्यादा है। आज हम एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहाँ हमारी सुबह और रात दोनों स्क्रीन के साथ ही होती हैं। आज हम सब इसी डिजिटल चक्रव्यूह के कैदी हैं। 'स्क्रीन टाइम' अब सिर्फ एक टेक्निकल शब्द नहीं रहा, बल्कि यह हमारी लाइफस्टाइल का रिमोट कंट्रोल बन चुका है। इस डिजिटल लाइफस्टाइल ने हमें एक नए शब्द से रूबरू कराया है—स्क्रीन टाइम (Screen Time)। लेकिन क्या आपने कभी रुककर ठंडे दिमाग से सोचा है कि कि स्क्रीन पर बिताया गया यह समय आपकी सेहत, आपके दिमाग और आपकी जिंदगी को किस तरह प्रभावित कर रहा है? स्क्रीन की यह नीली रोशनी हमारी मानसिक शांति, सेहत और फोकस करने की क्षमता को किस तरह अंदर ही अंदर खोखला कर रही है? आइए आज इस पर खुलकर बात करते हैं। आज के डिजिटल युग में मोबाइल, टैबलेट और अन्य स्क्रीन डिवाइस बच्चों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। ऑनलाइन पढ़ाई, मनोरंजन और नई चीजें सीखने के लिए स्क्रीन उपयोगी हो सकती है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि बच्चों के लिए कितना स्क्रीन टाइम सही माना जाता है। जागने से लेकर सोने तक आज हम सब स्क्रीन के गुलाम बन चुके हैं ।
बचपन पर डिजिटल ग्रहण
यह समस्या सिर्फ बड़ों की नहीं है, बल्कि इसका सबसे गंभीर असर हमारे बच्चों पर पड़ रहा है। तो शायद आपको एक बार फिर सोचने की जरूरत है। आज के दौर में मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट टीवी अब सिर्फ गैजेट्स नहीं रहे, बल्कि बच्चों के नए "डिजिटल बेबीसिटर" बन गए हैं।
कुछ मिनटों के लिए बच्चे को शांत करना हो, खाना खिलाना हो या खुद के लिए थोड़ा समय चाहिए हो—मोबाइल स्क्रीन अक्सर सबसे आसान समाधान बन जाती है। लेकिन क्या यह सुविधा भविष्य में एक बड़ी चुनौती का रूप ले रही है?